• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है- सिंह

BJP government fail at ever stage says singh - Ambala News in Hindi

अंबाला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने शनिवार को अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की ली। जिसमे भाजपा से आए लक्खी सिंह राणा को ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस ने अम्बाला छावनी को तीन भागों में बांटा एक ग्रामीण व दो शहर। पत्रकारों से हुई बातचीत में निर्मल सिंह भाजपा को हर मोर्चे पर फेल सरकार करार दिया है। निर्मल सिंह ने पंजाब चुनावों में प्रचार करने को देखते हुए कहा कि कोर्ट हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने के लिए पंजाब को आदेश दे चुका है।

पानी हमारी प्राथमिकता है। पानी लेने के लिए हम कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ कांग्रेसी दोस्त भी चुनाव लड़ रहे हैं जरूरत पड़ी तो दोस्तों के लिए प्रचार तो करेंगे परंतु एक शर्त पर कि पंजाब को हरियाणा को एसवाईएल का पानी देना होगा। अभी केंद्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा और अकालियों की सरकार है तुरंत इस पर फैसला लेकर हरियाणा को पानी दिलाए। निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही पानी तो ले ही लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की एक जनवरी को रोहतक में होने वाली रैली पर निर्मल सिंह ने कहा कि देश में मोदी और केजरीवाल नाम के दो बड़े नाटक बाज और नौटंकी बाज हैं। देश में मोदी का और दिल्ली में केजरीवाल का बुरा हाल होगा। इनसे लोग बहुत नाराज हैं ये जहां जाएंगे लोग इन्हें पींटेंगे। ये झूठ की राजनीति कर रहे हैं। यहां एक्टर और भाषणबाज नहीं चाहिए। विजन के साथ सालिड लीडर चाहिए। निर्मल सिंह ने कहा कि जाटों के लिए आरक्षण की घोषणा हो चुकी है। सरकार इसे ठीक से लागू करके जाटों को उनका अधिकार दे।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP government fail at ever stage says singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, haryana bjp, haryana government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved