लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का चौथा चरण कल 9 नवम्बर को बलिया से प्रारम्भ होगा। सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा के उद्घाटन के दौरान होने वाली जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री एवं परिवर्तन यात्रा संयोजक डॉ महेन्द्र सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सांसद योगी आदित्यनाथ, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती स्वाती सिंह, विधायक रीता बहुगुणा जोशी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम चौहान जनसभा को संबोधित करेंगे और उत्तर प्रदेश में व्याप्त दमन, शोषण, भ्रष्टाचार, जातिवाद, गुण्डागर्दी के विरूद्ध परिवर्तन का उद्घोष करेंगे। परिवर्तन जनसभा बलिया के पॉलीटेक्निक मैदान से 9 नवम्बर को सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगी और परिवर्तन रथ रवाना होगा।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
मलिक को सजा सुनाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट बंद
5.6 करोड़ रुपये के अमेरिकी डॉलर के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिये गये 2 सऊदी नागरिक
जितिन का कपिल सिब्बल से सवाल, 'कैसा लगा प्रसाद'
Daily Horoscope