• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार किसान-मजदूर विरोधी

BJP anti Kisan Mazdoor - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव इरशाद बेग ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो वे कार्यकर्ताओ से कहा कि कांग्रेस की रीति नीति और कार्यक्रमो को आमजन तक पहुंचाए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इरशाद बेग ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने आमजन से जो वायदे किये उन वायदों को यह सरकार भूल गई। प्रदेश में बेरोजगारी,मंहगाई अपने चरम पर हैं और कानून व्यवस्था चरमरा गई हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान और मजदूर विरोधी हैं। पूर्व में कांग्रेस द्वारा संचालित योजनाओ को भाजपा सरकार ने चालू नहीं किया जिससे आज हर वर्ग परेशान हैं.उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाओं के सेम्पल फैल हो रहे हैं लेकिन इसकी कोई सुनवाई नहीं हैं। राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओ से कहा कि निष्ठा और समर्पण के भाव से काम करते हुए आमजन की आवाज बने.बैठक में पीसीसी महासचिव मुमताज मसीह,पीसीसी सचिव वैभव गहलोत, बैरवा,विक्रम बाल्मीक,जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा,पीसीसी सचिव रोहित बोहरा ने भी कार्यकर्ताओ से कांग्रेस की रीति नीति आमजन तक पहुंचाने की अपील की.बैठक में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े

Web Title-BJP anti Kisan Mazdoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, anti, kisan, mazdoor in dholpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved