आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार शाम प्रत्याशियों की पहली सूची
जारी कर दी है। कुल 149 नामों वाली सूची में आगरा की सभी नौ सीटों के प्रत्याशी भी
शामिल हैं। टिकटों के मामले में लॉबिंग का सिलसिला जमकर चला। दोनों सांसदों ने भी एड़ी-चोटी
का जोर लगाया। छावनी विधानसभा सीट से भाजपा ने डॉ. जीएस धर्मेश पर फिर से दांव खेला
है। पिछले चुनाव में डॉ. धर्मेश दूसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट से पूर्व मेयर अंजुला
माहौर को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इस सीट से बेबीरानी
मौर्य, डॉ. रामबाबू हरित भी टिकट मांग रहे थे। धर्मेश के टिकट में सांसद कठेरिया की
भूमिका मानी जा रही है। [@ उलझी ओम पुरी की डेथ मिस्ट्री: पहली पत्नी से दोबारा करना चाहते थे शादी]
उत्तर व दक्षिण विधानसभा सीटों पर फिर से जगन प्रसाद गर्ग और
योगेंद्र उपाध्याय पर दांव लगाया है। इन सीटों पर नवीन जैन, राकेश गर्ग, प्रमोद गुप्ता
सहित कई नामों पर विचार किया गया। लेकिन किसी के नाम पर मोहर नहीं लग पाई। जगन पांचवी
बार और योगेंद्र दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। आगरा ग्रामीण सीट पर हेमलता दिवाकर
कुशवाह को टिकट दिया गया है। वे पिछला चुनाव इसी सीट से सपा से लड़ी थीं। उनकी पैरोकारी
सांसद कठेरिया कर रहे थे। इस सीट पर पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया भी टिकट मांग रहे
थे।
फतेहाबाद सीट से पार्टी ने जितेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। जितेंद्र सपा
के जिलाध्यक्ष रहे हैं। यहां छोटेलाल वर्मा को तगड़ा छटका लगा है। बाह से पक्षालिका
सिहं को भाजपा ने उतारा है। पक्षालिका को सपा ने खेरागढ़ सीट से टिकट दिया था। पाला
बदलने का पक्षालिका को इनाम मिला है। फतेहपुर सीकरी सीट से चौ. उदयभान सिंह, एत्मादपुर
सीट से रामप्रताप सिहं चौहान, खेरागढ़ से महेश गोयल को भाजपा ने टिकट दिया है।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope