• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिपिन रावत नए थल सेनाध्यक्ष होंगे, बीएस धनोआ एयरचीफ

bipin rawat will be new army chief, dhanoa will be next air chief - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। लेफि्टनेंट जनरल बिपिन रावत भारत के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे। बीएस धनोआ नए वायुसेनाध्यक्ष होंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार को ये ऎलान किए हैं। लेफि्टनेंट जनरल बिपिन रावत जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह लेंगे जो 10 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। लेफि्टनेंट जनरल रावत को अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार रख कर प्रोन्नत किया गया है। वरिष्ठता में ले.जनरल प्रवीण बख्शी सबसे ऊपर थे जबकि ले.जनरल रावत तीसरे नंबर पर थे। लेकिन रावत को उनके व्यापक अनुभव के कारण ये पद दिया गया है। बिपिन रावत मूल रूप से उत्तराखंड के हैं। उन्होंने एक सितंबर 2016 को सेना के उप—प्रमुख का पद संभाला था। उन्हें दिसंबर 1978 में 11 गोरखा रायफल्स की पांचवीं बटालियन में कमिशन प्राप्त हुआ था। वह देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए से स्नातक हैं। वहां उनको ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया था।
एयर मार्शल बीरेन्द्र सिंह धनोआ नए देश के वायुसेनाध्यक्ष होंगे। वायुसेना प्रमुख अरूप राहा की जगह लेंगे। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

यह भी पढ़े

Web Title-bipin rawat will be new army chief, dhanoa will be next air chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bipin, rawat, new army chief, bs, dhanoa, air chief, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved