यमुनानगर। बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दक्षिण भारत के मोस्ट वांटेड नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली पर झारखंड सरकार की ओर से पांच लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी लूट, हत्या, डकैती, फिरौती और माइंस बिछाने के साथ साथ ट्रेन में ब्लास्ट करने का आरोपी है। जब आरोपी का भाई एमसीसी का चीफ बताया जा रहा है और उस पर भी झारखंड सरकार ने 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद नक्सली श्यामापहल को कोटड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि नक्सली श्यामापहल 2014 में ट्रेन में ब्लास्ट के बाद झारखंड से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के साथ दो महिलाओं और एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद नक्सली श्यामापहल ने अपना नाम महादेव बताया। लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने सारी सच्चाई उगल दी। फिलहाल पुलिस झारखंड पुलिस से संपर्क कर पूरी जांच में जुटी है। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope