• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

bike rider young man was killed after being crushed by the trailer in mirjapur - Mirzapur News in Hindi

मिर्जापुर। मिर्जापुर से वाराणसी बाइक से जा रहे एक युवक की चुनार कोतवाली क्षेत्र के भरेहठा गांव के पास ट्रेलर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के मनजोहरा गांव निवासी 24 वर्षीय जयचंद्र कुमार पुत्र रामगौतम सुबह बाइक से वाराणसी के लिए किसी काम से निकला था। बाइक सवार युवक चुनार कोतवाली अन्तर्गत भरेहठा गांव के पास पूजा होटल के सामने ट्रेलर को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक सवार बांयी तरफ से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। मौके पर जुटे लोगोें ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले गये। यहां डाक्टर प्राथमिक उपचार शुरु ही किए थे कि युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची चुनार कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर शव को सुपुर्द कर दिए। पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे ससुराल और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। एक माह पहले ही हुई थी शादी सड़क दुर्घटना में मृत जयचंद्र का पिछले महीने 12 दिसंबर को चुनार कोतवाली के पचेवरा गांव निवासी मुस्कान पुत्री सुभाष के साथ शादी हुई थी। इस समय मुस्कान अपने मायके आयीं हुई थी। सुबह मुस्कान पति जयचंद्र के साथ बनारस जाने के लिए कैलहट में इंतजार कर रही थी। लेकिन चार किलो मीटर पहले ही भरेहठा गांव के पास सड़क दुर्घटना में जयचंद्र की मौत हो गयी।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-bike rider young man was killed after being crushed by the trailer in mirjapur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bike rider, young man, killed, after being , crushed, trailer, mirjapur, up hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mirzapur news, mirzapur news in hindi, real time mirzapur city news, real time news, mirzapur news khas khabar, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved