जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी एवं विधायक विश्वनाथ के साथ बीकानेर यूआईटी के नवनियुक्त चेयरमैन महावीर रांका ने मुलाकात की। उन्होंने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। राजे ने रांका को बधाई दी और कहा कि वे भाटी सहित बीकानेर के सभी जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बीकानेर के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें और लोगों को राहत पहुंचाएं।मुख्यमंत्री से भूदान बोर्ड के अध्यक्ष रामनारायण नागवा ने भी मुलाकात की और नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। नागवा एवं उनके साथ बड़ी संख्या में आए मीणा समाज के लोगों ने मीना-मीणा विवाद को लेकर राज्य सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope