बीकानेर। हड़प्पा की सभ्यता का 70 प्रतिशत भाग सरस्वती नदी के किनारे बसा था। नदी कहां से शुरू हुई और कहां जाकर समुद्र में मिलती है। सालों पहले भारत में वातावरण कैसा था। सरस्वती नदी क्यों लुप्त हुई। राजस्थान के उत्तरी भाग से यह नदी कहां-कहां होकर गुजरती थी। यह सब जानकारी अमेरिका के डॉ. डेविड फ्रॉली (66) भारतीय नाम डॉ. पंडित वामदेव शास्त्री शोध में जुटा चुके हैं। 30 साल से सरस्वती नदी पर चल रहा उनका शोध अभी पूरा नहीं हुआ है।
डॉ. फ्रॉली ने बताया कि 1970 में भारतीय वेदों से प्रभावित होकर उन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया। आयुर्वेद, ज्योतिष, वेदांत, सरस्वती, योग समेत बहुत से विषय पर 50 से अधिक किताबें लिख चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 15 साल पहले दिल्ली निवासी श्यामभवी से उन्होंने शादी की, जो मूलतया पंजाब की रहने वाली हैं। वर्ष 2015 में उन्हें बेहतर कार्य करने पर पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया। अब वे भोपाल की सांची यूनिवर्सिर्टी में कई मुख्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। साथ ही चिन्मय मिशन, अरविंदो आश्रम, स्वामी नारायण से मिलकर काफी कुछ कर चुके हैं।
राजस्थान से सरस्वती नदी पर रिसर्च अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि भारत में किए जा रहे शोध यहां के वैज्ञानिकों के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य अभिलेखागार आने वाले समय में दुनिया में नाम रोशन करेगा। गौरतलब है कि डॉ. फ्रॉली जयपुर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जोधपुर, जैसलमेर होते हुए बीकानेर आए थे।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope