श्री
आनंदपुर साहिब। दसम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी
के 350 वें प्रकाश पूर्व को समर्पित जागृति यात्रा जो पटना साहिब से चली थी
आज खालसा पंथ की जन्म भूमि श्री आनंदपुर साहिब पहुंची। यहाँ पहुँचने पर
यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।यात्रा के श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर
बिहार के मुख्यमंत्री खुद तख़्त श्री केसगढ़ साहिब यात्रा के साथ वेरका चोंक
से तख़्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे।
सरबंसदानी साहिबे कमाल गुरु गोबिंद सिंह जी का 350 प्रकाश पर्व
उनकी जन्म स्थली पटना साहिब में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक मनाया जा रहा है।
इसका निमंत्रण लोगों को देने के लिए खुद बिहार के मुख्या मंत्री नितीश
कुमार पहुंचे। उनके साथ आज एक जागृति यात्रा जो की गुरु गोबिंद सिंह जी के
जन्म स्थान पटना साहिब से 13 नवम्बर को चली थी आज श्री आनंदपुर साहिब
पहुंची। यात्रा का श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। यात्रा का स्वागत करने के लिए मेम्बर
पार्लियामेंट प्रेम सिंह चंदूमाजरा ,एसजीपीसी प्रधान किरपाल सिंह
बडूंगर तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ग्यानी मल्ल सिंह समेत और
भी कई राजनीतिक राजनितिक और धार्मिक लोग पहुंचे।
फोटो देखने के लिए क्लिक करे-
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope