• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब तक की राजनीति में सबसे बड़ा है प्रधानमंत्री का फैसला : गृहमंत्री

bhilwara news : The prime minister decision is the biggest so far in politics : Home Minister - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जयपुर से चित्तौडग़ढ़ जाते समय भीलवाड़ा सर्किट हाउस में रुके गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उनकी अब तक की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी ने एक हजार और पांच सौ रुपए के नोटों को बंद करने का पड़ा फैसला किया है। ऐसा पहले भी हुआ था, लेकिन उस समय कम ही लोगों के पास ज्यादा राशि होती थी। आज के दौर में 95 प्रतिशत लोगों के पास ज्यादा रकम जमा है। इस कारण थोड़ी परेशानी तो होनी ही है। पीएम के फैसले का वे लोग ही विरोध कर रहे हैं, जिन्होंने ज्यादा रुपया जमा कर रखा है। सर्किट हाउस में गृहमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान उन्होंने साईनाथ धाम आवासीय सोसायटी में धोखाधड़ी के मामले में कहा कि यह मामला काफी समय से चल रहा है। इसमे कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जयपुर से एक टीम बनाकर भेजी जाएगी जो इसकी जांच करेगी। साईनाथ धाम के मालिक की मदद के सवाल पर कटारिया ने कहा कि उन्होंने कभी किसी गलत व्यक्ति की मदद नहीं की है। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

यह भी पढ़े

Web Title-bhilwara news : The prime minister decision is the biggest so far in politics : Home Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gulab chand kataria, home minister, bhilwara news, prime minister, decision, biggest, politics, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved