• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Bharti AXA ने 25Cr काला धन खपाया !

लखनऊ। निजी क्षेत्र की अग्रणी बीमा कंपनी भारती अॅक्सा लाइफ इंश्योरेंस के दो दफ्तरों पर जांच में 25 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी पकड़ी गई है। आरोप लगा है कि कंपनी ने कालेधन को खपाकर सफेद बनाया है। दरअसल आयकर की टीम रात भर भारती अॅक्सा की गोमतीनगर शाखा और हजरतगंज के रीजनल कार्यालय में जांच की थी। जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान अधिकारी भारती अॅक्सा के दोनों कार्यालयों के रिकॉर्ड बता रहे थे। जिसके मुताबिक आठ नवंबर की तारीख में 500 से ज्यादा पॉलिसी बेच दी गईं। इनकी कुल कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वहीं आयकर अधिकारियों को दोनों जगहों के सीसीटीवी कैमरे आठ नवंबर की रात साढ़े आठ बजे से 10 नवंबर की रात तक बंद मिले।
वहीं अधिकारियों ने सफाई दी है कि कंपनी ने 9 और 10 नवंबर को काले धन के पुराने नोटों के बदले बीमा पॉलिसी बेच कर और प्रीमियम जमा कर इसकी इंट्री बैकडेट में आठ नवंबर को दिखाई है।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-bharti axa converted black money during demonetization
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharti axa, company, converted, black money, during demonetization, lucknow, income tax, sell policy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved