|
भरतपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को मुख्यालय, न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुम्हेर व सभी तालुकाओं पर एवं सभी राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत में जिले में 166 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया। इनमें मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के 69 मामलों में 2 करोड़ 31 लाख 37 हजार पांच सौ रुपए का अवॉर्ड पारित किया गया। वहीं पारिवारिक मामलों में 3 प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया। इसके अलावा 5 फौजदारी प्रकरणों में भी पक्षकारों के मध्य राजीनामे से निस्तारण कराया गया। चैक अनादरण के 6 मामलों में पक्षकारों के मध्य राजीनामा कराया गया। इसी तरह प्री लिटिगेशन के 82 प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से निस्तारण कराया गया। इनमें 84 लाख 46 हजार रुपए का अवॉर्ड पारित किया गया, इसके अलावा 1512 विभिन्न प्रकृति के राजस्व व अन्य प्रकरणों का भी राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया। लोक अदालत बैंचों में भरतपुर मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारी अजय शर्मा, अशोक चौधरी, सुशील कुमार शर्मा, असीम कुलश्रेष्ठ व संदीप आनन्द ने भाग लिया।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
निशिकांत दुबे ने पूर्व चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप, कहा- झारखंड में घुसपैठियों को आपके कार्यकाल में वोटर बनाया गया
इस बार विदेश की धरती पर भारत का अपमान नहीं, सम्मान हो, राहुल गांधी इसका ध्यान रखें : भाजपा
Daily Horoscope