• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिलासपुर में भाखड़ा विस्थापित नहीं देंगे गृहकर

Bhakra Dam osties will not house tax - Himachal Bilaspur News in Hindi

बिलासपुर (परविंदर शर्मा)। भाखड़ा बांध विस्थापित समिति ने नगर परिषद बिलासपुर द्वारा गृहकर को लेकर शुरू की जा रही कवायद का विरोध किया है। विस्थापितों ने नगर परिषद को किसी भी सूरत में गृहकर न देने का निर्णय लिया है। सर्किट हाउस में भाखड़ा बांध विस्थापितों की बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री जयकुमार ने कहा कि बिलासपुर शहर विस्थापितों का शहर है। लीज पर बसे इस शहर के लोगों से गृहकर लेना तर्कसंगत नहीं है। सभी आवासीय प्लॉट लीज पर हैं। हर प्लाटधारक एक तरह से किरायेदार हैं। इसकी एवज में सभी विस्थापित सालाना किराया अदा करते हैं। जय कुमार ने कहा कि कानून की दृष्टि से भी सभी शहरवासी किरायेदार हैं। मकानों पर उनके अधिकार सीमित हैं। क्योंकि इन प्लॉट पर बने मकानों को प्रशासन और सरकार की मंजूरी के बिना न तो किसी को आगे बेचा जा सकता है और न ही किसी को उपहार के तौर पर दिया जा सकता है। उन्होंने सभी विस्थापितों को हर माह होने वाली बैठक में आकर अपनी समस्या रखने का आग्रह किया। महामंत्री ने सभी विस्थापितों का अपने वार्ड में चुने सदस्यों से सरकार पर दबाव बनाने का आह्वान किया। घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना का स्वागत करते हुए उन्होंने नगर परिषद को योजना को पूरी तरह अपने हाथ में लेने को कहा, क्योंकि ठेकेदार के कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए नियमित समय पर नहीं पहुंचते हैं। इस कारण लोगों के साथ विवाद के मामले भी सामने आने लगे हैं।
इस मौके पर रामकृष्ण शर्मा, नंद लाल कौंडल, ओंकार दास, अमर सिंह, एनके शर्मा, हंसराज कपिल, राम सिंह, अश्वनी कुमार, कुलदीप सिंह, डॉ. नरेंद्र सांख्यान, आरके हांडा, देवी राम, कृष्ण लाल दबड़ा आदि उपस्थित थे।
राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

यह भी पढ़े

Web Title-Bhakra Dam osties will not house tax
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhakra, dam, osties, house tax, bilaspur, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, himachal bilaspur news, himachal bilaspur news in hindi, real time himachal bilaspur city news, real time news, himachal bilaspur news khas khabar, himachal bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved