• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अधिक से अधिक संख्य में बने रैडक्रॉस सोसायटी के सदस्य : प्रतिभा सिंह

Became a member of the Society reaches more than Radcros: Pratibha Singh - Himachal Bilaspur News in Hindi

बिलासपुर। हिमाचल रैडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सोसायटी द्वारा अस्पतालों में गरीब व जरूरतमंद रोगियों को दवाईयां तथा लोगों को एंबुलेंस सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। सोसायटी का यह प्रयास है कि मानव कल्याण के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाए। वह बिलासपुर में जिला रैैडक्रॉस मेले के उदघाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि अब सोसायटी ने निर्णय लिया है इस तरह के मेलों का आयोजन उपमंडल स्तर पर भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैडक्रॉस मेला लोगों को रैडक्रॉस सोसायटी के महत्व और इसकी गतिविधियों के बारे में जागरूक करने का सशक्त मंच है। इस आयोजन से गरीब एवं पात्र लोगों की सहायता के लिए धन राशि एकत्र करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि रैडक्रॉस विश्व का बहुत पुराना संगठन हैए जो पीडि़त मानवता की सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग रैडक्रॉस का सदस्य बनकर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आम आदमी का कल्याण प्रदेश सरकार की नीति व नियोजन का केंद्र बिन्दु रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लाखों वृद्धजनों, विधवाओं तथा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। प्रतिभा सिंह ने इससे पहले मेले में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और सभी को स्टाल लगाने के लिए आभर भी प्रकट किया। इस अवसर पर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिलासपुर जिला में रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा बेहतर कार्य किए जा रहे हैं और लोगों को कई तरह की सुविधाएं व सहायता राशि दी जा रही है। इससे पहले उपायुक्त ने प्रतिभा सिंह को टोपी और शाल भेंट कर उनका सम्मान किया। सभी अतिथियों को स्मुति चिन्ह के रूप में हिमाचली टोपी भेंट की गई। कार्यक्रम में सदर के विधायक बंबर ठाकुर, घुमारवीं के पूर्व विधायक कश्मीर सिंह ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष विवेक कुमार, सदर कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट तेजस्वी शर्मा, जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम सहित जिले के अन्य अधिकारी व स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-Became a member of the Society reaches more than Radcros: Pratibha Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: became, member, society, reaches, radcros, bilaspur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, himachal bilaspur news, himachal bilaspur news in hindi, real time himachal bilaspur city news, real time news, himachal bilaspur news khas khabar, himachal bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved