• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रहें सावचेत, फिर गिर सकता है पारा, हिमाचल में बर्फबारी संभव

नई दिल्ली। उत्तर भारत के लोगों को एक बार फिर कंपकंपाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। सप्ताह बीतते एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के पहाडों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में होने वाली गिरावट करीब समूचे उत्तर भारत को प्रभावित कर सकती है। हिमाचल प्रदेश के पहाडी क्षेत्र कल्पा में गुरूवार को तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कई दिनों के शुष्क मौसम के बाद सप्ताहांत में बडे पैमाने पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम के करवट बदलने से ठंड लौट सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक,चार से पांच फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शिमला में गुरूवार को तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। शिमला से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर कल्पा में अधिक बर्फ पडने की संभावना जताई गई है। कल्पा में रात का तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे दर्ज हुआ है। उत्तर भारत के लोगों को एक बार फिर कंपकंपाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। सप्ताह बीतते एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के पहाडों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इससे

[@ UP:चुनावी जंग बाप-बेटे,पति-पत्नी में]

यह भी पढ़े

Web Title-be aware, cold spell may return, snowfall likely in himachal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: be aware, cold spell, snowfall, himachal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved