• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

3दिन बाद खुले बैंक,कैश की किल्लत बरकरार

नई दिल्ली। तीन दिनों की छुट्टियों के बाद आज बैंक खुले। इन तीन दिनों में लोगों के पास रुपयों के लिए एटीएम ही सहारा था। ऐसे में तीन दिनों तक एटीएम पर भारी भीड देखने को मिली। ज्यादातर एटीएम में पर्याप्त कैश ना होने के कारण लोग काफी परेशान हुए। जिन एटीएम में कैश था, वहां लंबी लाइनें देखने को मिली। आज सुबह से ही बैंकों के बाहर लाइनें लग गई। गौरतलब है कि आज नोटबंदी का 35वां दिन है। पीएम मोदी जी ने नोटबंदी के लिए देश से 50 दिन मांगे थे, उनमें से सिर्फ 17 दिन बचे हैं। नोटबंदी के 35वें दिन भी स्थिति ज्यादा सुधरी नही है। कैश की किल्लत बरकरार है। रिजर्व बैंक दावा कर रही है कि बैंकों के पास पर्याप्त कैश है लेकिन प्राइवेट बैंकों कह रहे हैं कि चेस्ट से उनके पास अभी भी पर्याप्त कैश नहीं आ रहा है। इसी कारण से वे अपने ग्राहकों को तय सीमा का भी पैसा नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक परेशान हो रहे हैं। वहीं प्राइवेट बैंकों के ज्यादातर एटीएम भी खाली पडे हैं। एटीएम में पैसे नहीं होने से आज बैंकों में भीड हो सकती है।
-> 2000 का नोट भी होगा बंद,500 का होगा सबसे बडा,250 के भी आएंगे!

यह भी पढ़े

Web Title-banks open today after 3days of holidays, still cash problem
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, 35th day of notebandi, banks open today, still cash problem, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved