रांची। नक्सल प्रभावित झारखंड में बैंक प्रशासन ने नक्सलियों के कम से कम
40 खातों से लेनदेन को रोक दिया है। इन खातों में 55 करोड रूपए जमा हैं
जिन्हें अब निकाला नहीं जा सकेगा। इन 40 नक्सलियों में से 15 बेहद दुर्दात
हैं जिनके सिर पर इनाम भी है।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस बात की जांच जारी है कि नक्सलियों के खाते
खुलेआम कैसे चल रहे थे। जिन खातों पर रोक लगाई गई है, वे रांची, जमशेदपुर
और चाइबासा जिलों में हैं। जिन नक्सलियों के खातों पर रोक लगाई गई है,
उनमें बडे नामों में अक्रमांजी, ब्रजेश गंझू, बिंदू गंझू, राकेश और शेखर
गंझू शामिल हैं। उनके अलावा कोहराम, आरिफ, करमपाल और कबीर जैसे कई अन्य
नक्सलियों के खातों पर भी रोक लगा दी गई है, जिनके सिर पर इनाम है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope