• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बान की मून का प्रवासियों की सुरक्षा पर जोर

Ban Ki moon insisted on the protection of migrants - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने प्रवासियों एवं शरणार्थियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बान ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर अपने संदेश में कहा कि नागरिकों पर सशस्त्र संघर्ष के विनाशकारी प्रभाव की वजह से 2016 शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए बहुत उथल-पुथल भरा साल रहा। उन्होंने बताया कि भूमध्य सागर पार करने के दौरान हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इसके अलावा, शरणार्थियों व प्रवासियों को अलग-थलग रहना पड़ा और समाज में नकारात्मकता फैलाने का आरोप भी झेलना पड़ा। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की कुल संख्या साल 2000 के 17.5 करोड़ से 2015 में बढक़र 24.4 करोड़ हो गई।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 10 में से एक प्रवासी की उम्र 15 साल से कम है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सितंबर 2016 में शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए न्यूयॉर्क घोषणात्र अंगीकार किया था।
आईएएनएस

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-Ban Ki moon insisted on the protection of migrants
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ban ki moon, un, insisted, on the protection, migrants, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved