बलवंत तक्षक
चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों में कर्मचारियों के वोट पक्के करने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बड़ा दांव खेला है। विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में बादल ने बिल पारित कर अनुबंध व तदर्थ आधार पर रखे गए 27 हजार कर्मचारियों को पक्का कर दिया है। इस संबंध में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने पहले आर्डिनेंस जारी किया था, लेकिन मुख्यमंत्री के आग्रह के बावजूद जब राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनोर ने इस पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया तो बादल पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए बाध्य हो गए। गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और जनवरी की 15 तारीख तक चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope