चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हर्बल फॉरेस्ट के विषय पर स्वामी रामदेव से मुलाकात की। यह मुलाकात हरियाणा भवन में हुई। जिसमें वातावरण एवं जैव विविधता के अनुकूल मोरनी में वल्र्ड हर्बल फॉरेस्ट विकसित करने पर चर्चा हुई। बीते दिनों मोरनी में हर्बल फॉरेस्ट को लेकर हरियाणा सरकार, वन विभाग औरा पतंजलि अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के मध्य एक एमओयू हुआ है। [@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
हरियाणा में विकसित किया जा रहा यह फॉरेस्ट दुनिया का पहला हर्बल फॉरेस्ट होगा। स्वामी रामदेव ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए फॉरेस्ट में एक चिकित्सा केन्द्र भी स्थापित करने का विचार है, जहां लोगों का प्राकृतिक तरीकों से उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्बल फॉरेस्ट दुनियाभर के आयुर्वेद से संबंधित डॉक्टर्स एवं वैज्ञानिकों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म सिद्ध होगा, जहां वे औषधीय पौधों की जानकारी प्राप्त करने सहित अनुसंधान भी कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि मोरनी क्षेत्र की पूरी भूमि यथावत संबंधित लोगों या वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में रहेगी। इस भूमि पर वर्तमान में लगे पौधों के संरक्षण के साथ-साथ देश में पाये जाने वाले करीब 25 हजार औषधीय पौधों को लगाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope