• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

BJPको थाली में सजाकर सौंप दी सत्ता:आजम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे घमासान खासे नाराज हैं। आजम ने कहा है कि समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर मचा घमासान दुर्भाग्यपूर्ण है। इस झगड़े की वजह से समाजवादी पार्टी भाजपा को यूपी की सत्ता थाली में सजा कर दे रही है। इस झगड़े से भाजपा खुशियां मना रही हैं। इसी के साथ उन्होंने पार्टी नेताओं से आपसी मतभेद भुलाने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी में इन दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और यूपी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच रस्साकशी का दौर चल रहा है। कद्दावर कैबिनेट मंत्री इस पूरे प्रकरण से लगभग बाहर ही नजर आए हैं, लेकिन आज उन्होंने इस पर बयान देकर पार्टी हाईकमान को काफी कुछ इशारा दे दिया है। आजम खान के बयान से लगा कि वह पार्टी में चल रहे हालात से काफी परेशान हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि समाजवाद और लोकतंत्र, आज दोनों रो रहे हैं। यह बीजेपी को यूपी की सत्ता थाली में सजाकर देने जैसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जश्न मना रही है, पार्टी नेताओं को विवाद सुलझाने चाहिए।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Azam spoke on fierce in SP clan, power handed over to BJP arranged in a plate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: azam khan, fierce in sp, power to bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved