भरतपुर। यातायात शाखा की ओर से शुक्रवार को शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात जागरुकता वैन का शुभारंभ किया गया। यातायात निरीक्षक पिंटू कुमार ने बताया कि हीरादास चौराहा, बिजलीघर चौराहा, कुम्हेर गेट चौराहा, सारस चौराहा पर जयपुर से आए कठपुतली कलाकार श्रवण कुमार एवं उसके सहयोगी कलाकारों द्वारा कठपुटली नृत्य प्रदर्शन एवं नाटक द्वारा आम जनता को यातायात के नियमों की पालना करने एवं सडक़ सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी गई। कठपुतली के नृत्य के चलते लोगों को मनोरंजक तरीके से यातायात नियमों की पालना के फायदे बताए गए। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने पम्पलेटस वितरित किए।
भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है : पीएम मोदी
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
अब सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी
Daily Horoscope