आजमगढ़। अनियंत्रित ऑटो नहर में पलट गई। कुहरे की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चालक सहित चार लोग जख्मी हो गए जबकि दो महिलाएं नहर में बहकर लापता हो गईं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि लापता महिलाओं की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक उनका सुराग नहीं लग सका था।
यह घटना शुक्रवार को सुबह अहरौला थानाक्षेत्र के गौरी गांव के पास घटी। हुआ यह कि एक ऑटो पर सवार होकर पांच लोग परदेस कमाने के लिए जा रहे थे। सुबह ही इनकी ट्रेन थी। रेलवे स्टेशन पर जल्दी पहुंचने के लिए ही इन्होंने ऑटो बुक कर रखा था।
अमेरिका हो या वियतनाम दुनिया भर के 25 देशों में इंजीनियरिंग के छात्र तलाशेगा हिंदुस्तान
नकली भारतीय करेंसी मामले में तीन आरोपियों को पांच साल की जेल
आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया
Daily Horoscope