• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनसुनवाई में आने वाले मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करें : बिश्नोई

At the hearing of the cases disposed of priority : Bishnoi - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। जनसुनवाई में आने वाले मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं। प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के बाद पर पोर्टल पर इंद्राज किया जाए। कार्यवाहक जिला कलेक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने गुरुवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिलास्तरीय जनसुनवाई के दौरान यह बात कही। कार्यवाहक जिला कलक्ेटर ओ.पी. बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आंबेडकर कालोनी निवासी धर्माराम पंवार ने गंदे पानी की निकासी एवं नाले की सफाई करवाने का मामला रखा। इस पर आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। कार्यवाहक जिला कलेक्टर बिश्नोई ने उपस्वास्थ्य केन्द्र धोलपालिया के भवन निर्माण के प्रकरण को सतर्कता एवं जन अभाव अभियोग में दर्ज करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े

Web Title-At the hearing of the cases disposed of priority : Bishnoi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acting, district, collector, op bishnoi, hearing, cases, disposed, priority, bishnoi, barmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved