जसपुर से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र मोहन सिंघल की संपत्ति 32 करोड 19 लाख
रूपये बढी। 2012 के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति तीन करोड 19 लाख 53
हजार रूपये घोषित की थी। 2017 में शपथपत्र में अपनी संपत्ति 35 करोड 63 लाख
50 हजार रूपये दर्ज की है। इस तरह उनकी संपत्ति में पांच साल के भीतर
1015प्रतिशत की बढोतरी हुई है।
सूची में दूसरा नाम विकासनगर से कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात का है। उनकी
संपत्ति में छह करोड 60 लाख की वृद्धि हुई है। यह बढोतरी 170 प्रतिशत है।
सोमेश्वर से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य की संपत्ति में छह करोड पांच लाख,
चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह की संपत्ति में छह करोड 31 लाख
और धर्मपुर से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल की संपत्ति में पांच साल
के भीतर चार करोड 48 लाख रूपये की बढोतरी हुई है।
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में 11 जुलाई तक फ्लोर टेस्ट नहीं कराने की मांग वाली याचिका पर आदेश देने से किया इनकार
Jammu and Kashmir : कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
पंजाब : AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, एक जुलाई से फ्री मिलेगी 300 यूनिट बिजली
Daily Horoscope