• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ASI संदीप लाठर की मौत: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने की मांग

ASI Sandeep Lathar death: Former CM Bhupinder Singh Hooda demands inquiry under the supervision of a sitting judge - News in Hindi

रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज रोहतक के लाढोत गांव पहुँचकर हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप लाठर की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। हुड्डा ने इस दुखद घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एएसआई संदीप लाठर की मौत की खबर एक बहुत दुखद घटना है। उन्होंने हरियाणा में हुई इन दो-दो आत्महत्याओं के पूरे प्रकरण की गहराई से जांच करने की आवश्यकता पर जोर दिया। हुड्डा ने मांग की कि सरकार को यह जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी दोषी बच न पाए और किसी भी निर्दोष को फंसाया न जाए। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि, "प्रदेश सरकार को मृतक के परिजनों से बात कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करनी चाहिए।" उन्होंने साफ किया कि जांच ऐसी होनी चाहिए जिससे परिवारजनों को न्याय मिलने का विश्वास हो। इसके साथ ही, हुड्डा ने सरकार से मृतक के परिवार की हरसंभव मदद करने की भी मांग की। हुड्डा का यह दौरा और बयान ऐसे समय में आया है जब हरियाणा पुलिस में हुई इन आत्महत्याओं के कारण सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASI Sandeep Lathar death: Former CM Bhupinder Singh Hooda demands inquiry under the supervision of a sitting judge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhupinder singh hooda, asi sandeep lather, suicides investigation, haryana, sitting high court judge supervision, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved