ऊना। पंचायत उपचुनाव में एक बार फिर से हरोली व ऊना क्षेत्र में उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की धाक जमी है। दोनों क्षेत्रों में एक-एक प्रधान का चुनाव हुआ, जिसमें दोनों ही नेता अपने समर्थकों को जीताने में सफल रहे हैं। हरोली विस. क्षेत्र के धर्मपुर में महिला प्रधान की निधन के बाद ग्राम पंचायत में रविवार को उपचुनाव करवाया गया। उपचुनाव में कांग्रेस समर्थक गोविंद राम ने 636 वोट प्राप्त कर प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया। वहीं धर्म सिंह को 457 वोट और कुशल कुमार को मात्र 38 वोट मिले। उपचुनाव में गांव के 1603 वोटों में 1152 वोटरों ने अपने वोट का इस्तेमाल करते हुए उपचुनाव में अपनी भागीदारी निभाई। इसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अपनी अधिक भागीदारी दिखाई। गांव के कुल 7 बूथों पर 561 पुरुषों के मुकाबले 591 महिलाओं ने वोट डाले। उपचुनाव में 70 प्रतिशत वोट डाले गए। प्रधान पद के लिए कुल तीन लोग मैदान में थे। जिसमें गोविंद राम को 636 वोट मिले, मतों के अंतराल एवं मार्जन कम होने के चलते ऑब्जेक्शन करने पर रिकॉउंटिंग करवानी पड़ी। एआरओ बलबीर सिंह जसवाल ने बताया कि धर्मपुर में करवाए गए उपचुनाव में गोविंद राम ने विजेता हासिल कर प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया है। खास बात यह है कि पूर्व महिला प्रधान के बेटे को महज 38 वोट ही पड़े है। इसका संबंध भाजपा से बताया जाता है। वहीं ऊना विस क्षेत्र के लोअर अनियाला में पंचायत प्रधान द्वारा त्याग पत्र देने के बाद हुआ उपचुनाव बेहद रोचक रहा है। जहां भाजपा समर्थक अशोक जोकि कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चुनाव मैदान में थे। वहीं इनका मुकाबला लाजपत राय व सुरजीत के साथ था। कड़े मुकाबले में अशोक को 535 मत मिले, जबकि लाजपत राय ने 527 मत प्राप्त किए। वहीं सुरजीत को महज 38 मत प्राप्त हुए। अशोक को 8 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत हीरांनगर के बार्ड दो के पंचायत सदस्य का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया। पंचायत सदस्य के पद के लिए एकमात्र नामंकन पत्र कांता देवी ने दर्ज करवाया था। कांता देवी के विरुद्ध किसी ने भी वार्ड में से अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं की, जिसके कारण उनका चुनाव इस पद के लिए आम सहमति से हो गया।
डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम
राजस्थान में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल : 1 अक्टूबर को सुबह से शाम और 2 से अनिश्चितकालीन बंद
दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारियों से 17 लाख रुपये लूटे
एशियाई खेल : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पुरुष स्क्वैश टीम का स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope