लखनऊ। खुद को मुसलमानों
का सच्चा हितैषी बताने वाले असदुद्दीन ओवैसी यूपी में जारी विधान सभा चुनावों में
ताल ठोंक रहे हैं। अपनी पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के प्रदेश
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उन्होंने सपा-कांग्रेस, भाजपा और बसपा समेत
सभी पर हमला बोला। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि अब तो
बाबरी और दादरी दोनों एक हो गए हैं। सपा ने मुसलमानों का केवल इस्तेमाल किया है। [# कमल खिलाने के लिए भाजपा ने बनाई छापामार रणनीति] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बाबरी मस्जिद का विध्वंस
कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था और दादरी में अखलाक नाम के आदमी की हत्या सपा
शासनकाल में हुई। ओवैसी इसी संदर्भ में बोल रहे थे।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी कोई मुसलमान आतंकी पकड़ा जाता है
तो भाजपा शोर मचाती है। लेकिन, बीती 8 फरवरी को मध्य प्रदेश एटीएस ने 11 लोगों को
गिरफ्तार किया। इन सभी लोगों पर आरोप है कि ये खुफिया जानकारी पाकिस्तान की खुफिया
एजेंसी आईएसआई को भेजते थे। इनमें से कई ऐसे हैं, जो भाजपा में अच्छे पदों पर काम
कर रहें है। देशभक्ति की बातें करने वाली भाजपा इस बार खामोश क्यों है?
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope