• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबंदी घोटाले के सबूतों के साथ केजरीवाल की आज रांची में रैली!

रांची। नोटबंदी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिंवद केजरीवाल आज मोदी सरकार के खिलाफ रांची के हरम मैदान में रैली करने जा रहे है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल सुबह 11 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से सीधे कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि वे आठ लाख करोड के नोटबंदी घोटाले का खुलासा सबूतों के साथ करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल पहली बार रांची जा रहे है। बताया जा रहा है कि इस रैल में केन्द्र सरकार और बीजेपी को नोटबंदी मामले पर जमकर हमला बोलने वाले है। पीएम मोदी ने कहा था कि नोट बंदी से कालाधन खत्म होगा साथ ही आतंकवाद और नक्सलवाद पर भी लगाम लगेगा लेकिन कहीं ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। खुद प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता और मंत्री पेटीएम इस्तेमाल करने की सबको सलाह दे रहे हैं एक तरफ पीएम चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने की बात कर रहे थे वो अचानक एक निजी कंपनी को प्रमोट क्यों कर रहे हैं पेटीएम के विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रांड एंबेस्डर की तरह क्यों प्रस्तुत किया गया है, इस कंपनी के मालिक अली बाबा है तो फिर 40 चोर कौन है? इसका खुलासा अरविंद केजरीवाल आज रांची के हरमू मैदान में करेंगे।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

यह भी पढ़े

Web Title-arvind kejriwal today rally in ranchi against notbandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, rally in ranchi, against notbandi, pm modi, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved