नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव रहे राजेन्द्र कुमार ने सीबीआई पर उन्हें प्रताडित करने का आरोप लगाया है। राजेन्द्र कुमार ने वॉलंटरी रिटायरमेंट मांगा है। साथ ही राजेन्द्र कुमार ने 12 पेज का एक पत्र भी लिखा है। 12 पेज के इस पत्र में राजेन्द्र कुमार ने अपनी व्यथा बयान की है। [@ Exclusive:1फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट,PM मोदी लेंगेे फैसला]
राजेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए सीबीआई ने उन पर दबाव डाला था। राजेन्द्र का आरोप है कि सीबीआई ने कहा था कि अगर वह केजरीवाल के खिलाफ बयान दे देंगे तो उन्हें छोड दिया जाएगा। राजेन्द्र ने पत्र में लिखा है कि सीबीआई ने उन्हें और मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए लोगों पर दबाव डाला और बहुत से लोगों की पिटाई भी की।
राजेन्द्र ने लेटर में यह भी लिखा है कि इस सिस्टम पर उन्हें बहुत विश्वास था, क्योंकि एक गरीब परिवार से आना वाला शख्स भी सिविल सर्विसेज एग्जाम में सफलता पाकर आईएएस बन गया था, लेकिन आज हालात बदल गए हैं।
राजेन्द्र का कहना है कि उन्हें केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार की लडाई में मोहरा बनाया गया। साथ ही राजेन्द्र कुमार ने पत्र में यह भी लिखा है कि उन्हें 2008 में पीएम मेडल मिला और पब्लिक सर्विसेज में शानदार योगदान के लिए प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड दिया गया।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope