• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घरों में चोरी करने वाले दो चोर गिरफतार

Arrested two thieves who steal houses - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। गुरुग्राम क्राइम यूनिट सैक्टर-17 गुरूग्राम की पुलिस टीम ने घरों में चोरी करने वाले वाले 2 चोरों को झाडसा चैक, गुडगांव से गुप्त सूचना पर काबू किया है जो कि घर में चोरी करने के घटना को अन्जाम देने में शामिल रहे हैं। जिन्होने पूछताछ के दौरान नीरज,गुरुग्राम, बिजेन्द्र अलीगढ यूपी अभी किरायेदार गांव झाडसा गुरुग्राम है। पूछताछ के दौरान इनके कब्जा से एक चोरीशुदा एल.सी.डी. भी बरामद हई है। पूछताछ के दौरान इन्होने बतलाया कि ये चोरी का माल बिन्देश्वर उर्फ कल्लु पुत्र बनारसी दास गांव नागडिया थाना मेहनगर जिला आजमगढ यू0पी0 हाल किरायेदार पटेल नगर, गुरूग्राम को बेचते थे । जिसको भी उक्त मुकदमा में गिरफतार किया जा चुका है। पूछताछ पर इन्होनें अपने एक और साथी राहुल पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव उसवा थाना व जिला अलीगढ का नाम उक्त चोरी की वारदात में उनके साथ शामिल होना बतलाया है जो कि उपरोक्त गिरफतार किये गये आरोपी बिजेन्द्र उर्फ टोपी का भाई है और थाना सैक्टर-10 गुरूगा्रम के आर्मज एक्ट के मुकदमें में भौण्डसी जेल में बन्द है। आरोपी बिजेन्द्र उर्फ टोपी पहले भी चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका है। जो आज उपरोक्त गिरफतार शुदा तीनों आरोपिओं को पेश अदालत करके रिमाण्ड हिरासत पुलिस लिया जाकर चोरी के माल लेने वाले व्यक्ति बिन्देश्वर से चोरी के माल की बरामदगी की जाएगी व चोरों से गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा उक्त मुकदमा में शामिल रहे तीसरे चोर राहुल का अदालत से प्रोडक्शन वारन्ट जारी कराया जाएगा। इन चोरों से चोरी के अन्य कई मामले भी सुलझने के आसार हैं।
40 साल से प्रेजिडेंट एस्टेट में गुफा बनाकर रहता है,किसी को भनक नहीं

यह भी पढ़े

Web Title-Arrested two thieves who steal houses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested two thieves who steal houses, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved