• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तत्कालीन थानाधिकारी पर फायरिंग का इनामी आरोपी गिरफ्तार

arrested on charges of firing on Thanadikari - Kota News in Hindi

कोटा। कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने तत्कालीन थानाधिकारी राजेश सोनी पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश राजू को बारां से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश राजू पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था और उस पर वर्ष 2014 में मोहनलाल सुखाडिय़ा आवासीय योजना में धरपकड़ के दौरान बदमाशों को हथियार सप्लाई करके वारदात करने में सहयोगी होने का आरोप था। मामले की जांच कर रहे एएसआई शौकत अली के अनुसार घटना के बाद मामले में पुलिस ने अभी तक 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन राजू लंबे समय से फरार था। गुरुवार को इसके बारां में दीनदयाल पार्क में होने की सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने दबिश देकर इसे धर दबोचा। फिलहाल पुलिस अधिकारी इससे हथियार खरीदने और बेचने के संबंध में पूछताछ कर रही है।

[@ ‘मयूरी’ में दिखे राजस्थानी संस्कृति के रंग, रैंप वॉक में बिखरे जलवे See Pics]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-arrested on charges of firing on Thanadikari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested, charges, firing, thanadikari , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved