सीकर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार से सेना भर्ती रैली शुरू हो गई। जिला स्टेडियम में शुरू होकर सेना भर्ती रैली 14 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। रैली में 9 नवम्बर तक दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अन्य परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार से शुरू हुई सेना भर्ती रैली में सुबह फतेहपुर और धोद तहसील के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। सेना की ओर दी गई जानकारी के अनुसार जीडी की दौड़ में पास होने के लिए 5 मिनट 40 सैकंड, तकनीकी और क्लर्क पद के लिए 6 मिनट तथा ट्रेडमैन के लिए 6 मिनट 20 सैकंड में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। दस दिन तक चलने वाली इस रैली के दौरान जिले के करीब 30 हजार से ज्यादा युवा सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाएंगे। इसे देखते हुए सेना के साथ पुलिस और प्रशासन ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope