मुंबई। सेना भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में ठाणे पुलिस ने अब तक 21 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों को पुणे, नागपुर और पणजी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सेना के रिटायर्ड अधिकारी और सीनियर अर्धसैनिक बल के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने पुणे से जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक सेना के खडकी केंद्र का एक लांस नायक और सतारा जिले के पलटन का सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करवाने वाले प्राइवेट अकैडमी का डायरेक्टर भी है। [ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
दूसरे नौ संदिग्ध नागपुर से गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक नागपुर के काटोल तहसील का रहने वाला है। वहीं गोवा से गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक बीएसएफ जवान भी है। ज्ञातव्य है कि सेना भर्ती परीक्षा पर्चा लीक का खुलासा ठाणे पुलिस ने ही किया था। अब यह पूरा आपॅरेशन ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच की तरफ से चलाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि पेपर लीक करने की प्रक्रिया फोन पर मेसेज के जरिए किया गया था।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope