रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मिलिटरी सर्विस पे (एमएसपी)
में भी बढोत्तरी कर दी गई है। जो गैर अधिकारी वर्ग में दो हजार से बढ़ाकर
5200 रूपये प्रतिमाह की गई है। सैन्य बलों के वेतन में भी बढोत्तरी
केंद्रीय कार्मिकों की भांति पे बैंड एवं ग्रेड पे को मिलाकर 2.57 गुना के
बराबर की गई है।
लेकिन केंद्रीय कर्मियों का न्यूनतम मूल वेतन 18 हजार रूपये प्रतिमाह किया
गया है जबकि सैन्य बलों के लिए इसे 21700 रूपये प्रतिमाह रखा गया है। इसकी
वजह यह है कि सेनाओं के लिए 1800 रूपये का पे बैंड नहीं था। न्यूनतम दो
हजार के पे बैंड में सैन्य बलों का वेतन शुरू होता था।
केंद्रीय कर्मियों के लिए वेतन बढोत्तरी हालांकि अगस्त महीने से ही लागू हो
चुकी है। लेकिन सेनाओं के लिए अधिसूचना अब जारी हुई है।
नया भारत स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत होना चाहिए : पीएम मोदी
महाराष्ट्र के लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोलियम पर VAT में करेंगे कटौती : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
दिल्ली विधानसभा में विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित
Daily Horoscope