• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों से गुहार, नोटबंदी मेरा फैसला नहीं, इसलिए मुझे न दी जाए सजा

Appeat to people, demonetisation not my decision, not punish me - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी डरे-डरे से क्यों हैं? नोटबंदी पर जोशी के बयान पर लोग इन दिनों एक-दूसरे से यही सवाल पूछ रहे हैं। जोशी पंजाब में अमृतसर नार्थ क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है, लेकिन जोशी के हाल के बयानों से लगता है कि उन्हें कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। जोशी ने एक जनसभा में लोगों से अपील की है कि उन्हें नोटबंदी की सजा न दी जाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का था, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। जोशी के इस बयान पर जहां लोग हैरान हैं, वहीं पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने पार्टी से उनके बयान का नोटिस लेने का आग्रह किया है। चावला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। हाल ही भाजपा-अकाली उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर आये केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी सभाओं में लोगों के सामने नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वे नोटबंदी के पक्ष में हैं, क्योंकि इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे पहले मोदी व जेटली चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में भाजपा की बंपर जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में कह चुके हैं कि नोटबंदी के उनके फैसले पर जनता ने मोहर लगा दी है।
लेकिन जोशी के बयान से पंजाब भाजपा में खलबली है। कोई नहीं समझ पा रहा है कि जोशी ने लोगों से यह गुहार क्यों लगाई कि नोटबंदी के फैसले की सजा उन्हें न दी जाए? इस बयान पर पार्टी से नोटिस लेने का आग्रह कर रही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चावला का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री ने जिस फैसले को लागू किया, उससे जनता के सामने खुद को अलग दिखा कर जोशी ने ठीक नहीं किया। जोशी का अपने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के विरुद्ध बोलना शोभा नहीं देता और इसका पार्टी को नोटिस लेना चाहिए।
जोशी की परेशानी यह नहीं है कि उनकी अपनी ही पार्टी के लोग उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, बल्कि यह भी है कि उनके डबल वोट का मामला उठाने वाले वकील पर भी नकाबपोश लोगों ने तेजाबी हमला किया है। मंदिर में माथा टेकने गए वकील विनीत महाजन पर तेजाबी हमले ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। महाजन पर यह तीसरा हमला है। तीसरी बार हुए हमले के विरोध में वकीलों ने काम बंद कर प्रदर्शन करने से जोशी की मुसीबत बढ़ गई है। उन्होंने जोशी के डबल वोट का मामला 2012 में उजागर किया था।
इससे पहले वर्ष 2014 में भी महाजन पर कुछ लोगों ने हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जोशी के करीबी भाजपा पार्षद प्रभजोत सिंह की पहचान की गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। चुनाव के मौके पर महाजन पर तीसरी बार हमले की वजह से जोशी एक बार फिर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। देखना है, दूसरी बार जीत के लिए जद्दोजहद कर रहे जोशी अपनी नैय्या पार लगा पाते हैं या नहीं!

[@ Punjab Polls-परम्परागत राजनीति से बहुत अलग इस बार के चुनाव ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Appeat to people, demonetisation not my decision, not punish me
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, punjab, punjab news, punjab election, punjab election 2017, punjab hindi news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved