पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी निश्चय यात्रा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण के पश्चिमी चंपारण जिले से
शुरू की। नीतीश इस यात्रा के दौरान राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे
तथा विकास कायरें का जायजा लेंगे। बेतिया में चेतना सभा के दौरान
कुछ लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर हंगामा किया।
मुख्यमंत्री नरकटियागंज और नौतन के दौरे के बाद बेतिया के महाराजा स्टेडियम
में आयोजित चेतना सभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा को मुख्यमंत्री संबोधित
कर ही रहे थे कि कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री के
खिलाफ नारे लगाने लगे।
हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्के तौर पर बल
प्रयोग करना पडा। इस दौरान कम से कम पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।
हंगामा कर रहे लोग अपने क्षेत्र की समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे।
इसके पूर्व नीतीश कुमार ने बुधवार को पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज से
अपनी यात्रा शुरू की। नीतीश ने नरकटियागंज के लोक शिकायत निवारण अधिनियम
कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सुनवाई कक्ष में लोक शिकायत निवारण के
कायरें का जायजा लिया। इस दौरान नीतीश ने लोगों से मुलाकात कर उनकी
शिकायतें सुनीं।
यह भी पढ़े :बड़े उलटफेर में हिलेरी को पछाड व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप
यह भी पढ़े :आय से अधिकCASH तो टैक्स, 200%जुर्माना,बैंक12-13को भी खुलेंगे
आम आदमी पार्टी से नहीं संभल रहा है पंजाब, पकड़े जाने पर मजबूरी में हटाया स्वास्थ्य मंत्री को - भाजपा
जम्मू-कश्मीर : आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, बेटी गंभीर रूप से घायल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा
एनएसई को-लोकेशन घोटाले में ईडी ने तिहाड़ जेल में चित्रा रामकृष्ण से की पूछताछ
Daily Horoscope