• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ से पुणे और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होगी

Another flight will start from Chandigarh Airport - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। नए साल में चंडीगढ़ वायुसेवा के माध्यम से पुणे भी जुड़ जाएगा। इसके साथ ही मुंबई के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक और फ्लाइट शुरू होगी। एयर इंडिया 16 जनवरी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दो नई फ्लाइट्स शुरू करेगा। ये उड़ानें चंडीगढ़ से मुंबई और चंडीगढ़ से पुणे के बीच होंगी।
अभी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली, श्रीनगर, बेंगलूरू और लेह के लिए घरेलू उड़ानें हैं। नई उड़ानों में चंडीगढ़ से मुंबई वाली फ्लाइट सुबह 7:20 बजे मुंबई से उड़ान भरेगी और विमान 10 बजे चंडीगढ़ में लैंड करेगा। शाम 5:45 बजे यह फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और रात 8:10 बजे लैंड करेगी। एयर बस 320 इस रूट पर उड़ेगा और इसमें 168 सीटें होंगी। सभी सीटें इकानाॅमी क्लास की होंगी।
चंडीगढ़ से पुणे के लिए विमान सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगा और दिन में 1:20 बजे पुुणे में लैंड करेगा। पुणे से यह फ्लाइट दोपहर दो बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शाम 4:30 पर लैंड करेगी। यह उड़ान भी एयर बस 320 की होगी और इसमें भी 168 सीटे होंगी। सभी सीटें इकानॉमी क्लास की होंगी।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-Another flight will start from Chandigarh Airport
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: another, flight , start, chandigarh, airport, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved