• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक फिल्लौर का इस्तीफा

Angry at not getting tickets Phillaur MLA resigns - Jalandhar News in Hindi

जालंधर। करतारपुर से टिकट न मिलने से नाराज विधायक सरवण सिंह फिल्लौर ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। फिल्लौर ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को इस्तीफा भेजा है। बता दें कि फिल्लौर के बेटे दमनवीर फिल्लौर मनी लांड्रिंग केस में फंसे थे। उसके बाद से वह पार्टी के निशाने पर थे। कल जारी हुई उम्मीदवारों की लिस्ट में फिल्लौर का नाम ही नहीं था। इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। पंजाब न्यूज लाइव से बातचीत दौरान सरवण फिल्लौर ने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है।

फिल्लौर ने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही थे। कभी उन्होंने पार्टी के खिलाफ काम नहीं किया। पार्टी ने उन्हें मान-सम्मान अब नहीं दिया। वह करतारपुर हलके से टिकट के अलावा कहीं और चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। पार्टी उन्हें किसी और जगह से टिकट दे रही थी, जो उन्हें मंजूर नहीं थी।

यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Angry at not getting tickets Phillaur MLA resigns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: angry at not getting tickets phillaur mla resigns, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved