करौली । हिंडौन शहर के कम्बलवाल वाटिका में यूथ पीस फाउंडेशन की ओर से महिला बाल विकास की सैकड़ों कार्यकर्ताओं के लिए शांति का सन्देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील अग्रवाल अध्यक्ष एवं महिला वाल विकास अधिकारी भूपेश गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
शांति का संदेश कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शांति के दूत प्रेम रावत ने बताया कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सैकड़ों मुनिजन भी जिसका ध्यान करते है। वो अलख पुरुष अविनासी हंस हमारे अंदर जिसके ध्यान करने से परमानन्द ( शांति )का अनुभव होता है। इसका अनुभव हरेक मनुष्य कर सकता है, मनुष्य जिस चीज को बहार ढूंढता है वो हमारे अंदर है। कार्यक्रम के चलते उपखंड हिंडौन में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली मिथिलेश शर्मा हरिनगर, सुनीता देवी नगरिया का पुरा , इंदिरा देवी ढिंढोरा, सुनीता देवी फैली का पुरा , इंद्रा देवी कोटरी, सुनीता देवि महावीर जी , सुमेरा राजावत घोसला , शारदा देवी गढ़ी पंमेड़ा, प्रभा देवी सोनपाल का पुरा महिलाओं को यूथ पीस फाउंडेसन के सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope