• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नक्सली नेता रामकृष्ण हमारी हिरासत में नहीं: आंध्र पुलिस

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को हैदराबाद उच्च न्यायालय से कहा कि शीर्ष नक्सली नेता रामकृष्ण उसकी हिरासत में नहीं है। पुलिस ने यह बात अदालत के निर्देश पर दायर किए गए एक जवाबी हलफनामे में कही है। न्यायालय एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई कर रहा है, जिसे रामकृष्ण की पत्नी कंडुला सिरिशा ने दायर किया था। रामकृष्ण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य है। सिरिशा का आरोप है कि पुलिस ने रामकृष्ण (आरके) को हिरासत में लिया है। सिरिशा ने कहा कि ओडिशा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में आंध्र-ओडिशा सीमा पर पुलिस ने रामकृष्ण को हिरासत में लिया। सिरिशा ने अदालत से पुलिस को आरके को पेश करने के लिए निर्देश देने की मांग की। यह भी पढ़े :काफी मान मनौवल के बाद हरी झंडी दिखाने के लिए माने मुलायम
यह भी पढ़े :उदयपुर को मिला ड्रग्स का बदनुमा दाग, पुलिस-प्रशासन पर भी प्रश्नचिह्न

यह भी पढ़े

Web Title-Andhra Police says Maoist leader Ramakrishna not in our custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: andhra police, maoist leader ramakrishna, andhra police custody, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved