कोटा। झालावाड़ रोड स्थित अनन्तपुरा थाने के नवनिर्मित भवन का शुभारम्भ हो गया। पुलिस महानिरीक्षक विशाल बंसल ने नवनिर्मित थाना भवन का विधि-विधान से पूजन करने के बाद थाने में कामकाज शुरू कराया। इस मौके पर पुलिस जवानों ने पुलिस महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आईजी विशाल बंसल ने नए थाना भवन का निरीक्षण किया। नया थाना भवन करीब एक करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से तैयार कराया गया है। इस मैाके पर पुलिस के कई आला अधिकारी, यूआईटी सचिव मोहन लाल यादव, नगर निगम सीओ शिव प्रकाश एम. नकाते मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope