गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान
रविवार को होगा। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित
शाह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने
कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले ही
हार मान ली है। गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत में शाह ने कहा, "गठबंधन दो
विचारधाराओं के बीच होता है, लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस के साथ अपवित्र गठबंधन किया
है। यह गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त दो कुनबों के बीच हुआ है।"
[# चुनाव आयोग के नियम ने खोल दी प्रत्याशी की किस्मत, पढ़िये मजेदार वाक्या] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
शाह ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन कर अखिलेश ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।
उन्होंने कहा, "अखिलेश ने केवल हार नहीं मानी है, बल्कि गठबंधन कर अपनी हार
स्वीकार कर ली है। उन्हें अगर अपने विकास कार्यो पर भरोसा था, तो कांग्रेस से
क्यों हाथ मिलाया? समाजवाद को मानने वाले लोहिया भी कांग्रेस के विरोधी रहे हैं।
सपा का जन्म भी कांग्रेस के विरोध में ही हुआ था।"
शाह ने कहा कि विकास के नाम पर पिछले पांच साल में कुछ नहीं हुआ है और जो भी काम
हुआ, वह आधा-अधूरा ही रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा, "अखिलेश कॉस्मेटिक विकास करके चुनाव
के मैदान में हैं। विकास की झूठी तस्वीर जनता को दिखा रहे हैं। उन्होंने जल्दबाजी
में मेट्रो का उद्घाटन किया। किसी भी गांव में 24 घंटे बिजली नहीं पहुंच रही।
शुद्घ पानी की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
शाह ने कहा कि पहले लग रहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है, लेकिन पहले और
दूसरे चरण के मतदान के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की आंधी है।
भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope