अल्मोडा। उत्तराखंड के अल्मोडा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरीश
रावत ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने लोगों से हरीश रावत
सरकार को उखाड फेंकने की अपील की।
अल्मोडा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करने भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार दोपहर एसएसजे परिसर स्थित कार्यक्रम
स्थल पहुंचे। शाह ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी
अब अच्छे दिन आने वाले हैं।
इससे पूर्व भाजपा के केंद्रीय कपडा राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष
अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,
बीसी खंडूरी, विजय बहुगुणा ने भी अपने-अपने अंदाज में सीएम हरीश रावत को
घेरा।
रैली में पूर्व सांसद सतपाल महाराज, बची सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल समेत
प्रदेशभर के दिग्गज भाजपा नेताओं समेत पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता
पहुंचे।
शाह की रैली को देखते हुए अल्मोडा शहर के कई रूटों को डायवर्ट किया
गया है। कुमाऊं भर से पुलिस फोर्स को वहां पर तैनात किया गया है। विधानसभा
चुनाव से ठीक पहले शाह की ये रैली कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
साबरमती से प्रयागराज का सफर खत्म : यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल पहुंची
आरक्षण विवाद: बंजारों ने येदियुरप्पा के घर पर किया पथराव
पंजाब में गिरफ्तार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का गनमैन
Daily Horoscope