सुलतानपुर। चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने सुलतानपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कसाब शब्द की एक नई परिभाषा बताकर सबको हैरत में डाल दिया। [# UP ELECTION: चुनावी घमासान में निजी रिश्ते दांव पर] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश से कसाब का खात्मा नही होगा खुशहाली नही आ सकती। कसाब शब्द का फुलफार्म बताते हुये उन्होने कहा कि क का मतलब कांग्रेस, स का मतलब सपा और ब का मतलब बसपा। उन्होंने कहा कि कसाब ने ही उत्तर प्रदेश के विकास का बंटाधार किया है।
शाह आज लम्भुआ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कालिकागंज बाजार में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे ।
जम्मू-कश्मीर सुरंग हादसा, मलबे से 10 मजदूरों के शव बरामद
दिल्ली में परिवार के 3 लोग घर में मृत पाए गए, आत्महत्या का अंदेशा
आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया
Daily Horoscope