• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हत्या-बलात्कार में उत्तर प्रदेश नम्बर वन- अमित शाह

amit Shah attacked on akhilesh goverment in gonda - Gonda News in Hindi

तेज प्रताप सिंह,गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हत्या व बलात्कार में उत्तर प्रदेश नम्बर वन हो गया है। थाने पर रिपोर्ट लिखने में जाति और धर्म पूछा जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं, वह प्रदेश सरकार लोगों तक पहुंचने नहीं देती है।
अमित शाह शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बलरामपुर जिले के छोटा परेड ग्राउण्ड पर आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछते हैं कि उन्होंने ढाई साल में क्या किया। हम बताना चाहते हैं कि इतने कम समयावधि में भाजपा सरकार ने 93 योजनाएं लागू की हैं। हमने योजनायें बनाईं पर प्रदेश की सरकार आप तक नहीं पहुंचने नहीं देती। काम बोलता है सपा का जुमला मात्र है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्राथमिकताएं गिनाते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रदेश के सारे यांत्रिक बूचड़खानों को बंद किया जायेगा। लघु किसानों का कर्ज माफ होगा। भविष्य में ब्याज मुक्त लोन देने की व्यवस्था की जाएगी। समूह ग व घ की नौकरियों में इंटरव्यू की बाध्यता समाप्त होगी। 25 मेडिकल कालेज व 80 इंजीनियरिंग कालेज खोले जाएंगे। कन्याओं को कालेज स्तर तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। पांच साल में प्रदेश को देश का नम्बर वन प्रदेश बनायेंगे। जमीन कब्जा करने वाले सपा के गुंडे जेल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस का गठबंधन दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन है। बलरामपुर के भाजपा प्रत्याशी पल्टूराम ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश से भाजपा की सरकार जाने के बाद जिले का हाल बदहाल हो गया है। सड़कें खस्ताहाल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सर्वजन हित में कार्य करने वाली व सभी वर्गों का सम्मान करने वाली पार्टी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश सिंह तुलसीपुर प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ला उतरौला प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा सांसद दद्दन मिश्रा जिला पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह और कमलेश सिंह महामंत्री अजय सिंह पिंकू आदि लोग मौजूद थे।

[# यूपी चुनाव: विरोधियों की घेराबंदी में फंसे वजीर, पढें खास रिपोर्ट]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-amit Shah attacked on akhilesh goverment in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, attacked, akhilesh yadav, goverment, gonda , bjp, up election , up election 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved