• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चुनाव हैकिंग:US पर कार्रवाई नहीं:पुतिन

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को हैकिंग के माध्यम से प्रभावित करने के मामले में कड़ी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को रूसी खुफिया एजेंसियों एवं इनके शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिका ने 35 रूसी अधिकारियों को देश छोडऩे का आदेश दिया है। इस पर रूस ने भी पलटवार करते हुए कल्चरल प्रोग्राम होस्ट करने और इंग्लिश लैंग्वेज पढ़ाने वाले 28 अमेरिकी संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है। अमेरिका का कहना है कि यह कूटनीतिक रिश्तों पर प्रहार है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अपने विदेश मंत्रालय के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया कि अमेरिका द्वारा रूसी राजनयिकों को देश से निकालने के जवाब में रूस को भी 35 अमेरिकी राजनयिकों को देश से निकाल देना चाहिए। आरटी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा करने जा रहे बराक ओबामा की कोशिश जवाबी कार्रवाई के लिए उकसाने की है, लेकिन रूस इस प्रलोभन में नहीं फंसेगा। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने वॉशिंगटन स्थित रूसी दूतावास और सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास से 35 राजनयिकों को निकाल दिया था। इनको और इनके परिवार से 72 घंटे के भीतर अमेरिका छोडऩे के लिए कहा गया है। इन राजयनिकों को ‘अपनी राजनयिक स्थिति के प्रतिकूल ढंग से’ काम करने की वजह से अस्वीकार्य घोषित किया गया है।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-America Russia conflict on election hacking issue going on Russia backs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: america russia conflict, election hacking, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved