लखनऊ। समाजवादी पार्टी और अमर सिंह का रिश्ता क्या था, अब क्या है और क्या होगा कोई नहीं जानता। समाजवादी पार्टी के कोटे से सांसद बने अमर सिंह फिलहाल पार्टी से निष्कासित है। ऐसा दूसरी बार हुआ है, और अब वह सपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं और पार्टी से निष्कासित किए जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धन्यवाद भी दे रहे हैं। [ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
अमर सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कई नेताओं के देशद्रोहियों से रिश्ते हैं। मुलायम सिंह के खास रहे अमरसिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को अब चापलूसी पसंद है और वह चुनावों में जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें यूपी की जनता जरूर सबक सिखाएगी। अमर सिंह ने सपा के कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान के देशद्रोही बयान के लिए मुख्यंत्री अखिलेश यादव के साथ साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर गुलाम नबी आजाद पाकिस्तानी हैं, तो उस हिसाब से नेहरू गांधी परिवार भी पाकिस्तानी हुए। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस ने ऐसे दल से गठबंधन किया जो कश्मीर में शहीद हुए फौजियों का अपमान कर रहा है।
अमर सिंह ने कहा कि अब वह आजाद हैं। उन्होंने यूपी की तुलना द्रौपदी से करते हुए कहा कि गायत्री प्रजापति जैसे लोग उनके सामने यूपी का चीरहरण करते रहे और वह धर्मयुद्ध में कौरवों के साथ खड़े भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य की तरह सिर झुकाकर सब देखते, सहते रहे। इसके लिए वह खुद को भी बराबर का दोषी मानते हैं। (सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह ने कृष्ण से की पीएम मोदी की तुलना)
भाजपा ने जारी किया वीडियो, विभाजन के लिए कांग्रेस, कम्युनिस्ट को जिम्मेदार ठहराया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन, भाजपा को दिए खास मंत्रालय, यहां देखें
मध्यप्रदेश की 80 फीसदी से ज्यादा 'शहर सरकार' पर भाजपा का कब्जा
Daily Horoscope