• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

इलाहाबाद बैंक में लूट का प्रयास

नूंह। तीन दिन की बैंक की छुट्टी पर जब बैंक कर्मी तथा पुलिस कर्मी जब राहत की सांस ले रहे थे, तक बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम के आफिस की दीवारों पर बदमाशों का हथौड़ा चल रहा था। हथौड़े और सब्बल के सहारे एलआईसी आफिस की दीवार तो जवाब दे गई लेकिन गनीमत रही कि इलाहबाद बैंक की दीवार नहीं डिगी। बदमाशों ने एलआईसी के दफ्तर में तो तसल्ली से नकदी ढूंढने की कोशिश की लेकिन नोट की बजाय उन्हें कागज ही मिले। बैंक और भारतीय जीवन बीमा कार्यालय जब मंगलवार को खुला तो ,हरकत की जानकारी मिली। सामान बिखरा देख और दीवार टूटी होने पर दोनों शाखाओं में कार्यरत लोगों के होश उड़ गए। हैरत इस बात की है कि जिस जगह ये दोनों शाखाएं हैं ,उससे चंद मीटर दूरी पर नूंह सिटी पुलिस चौकी और पुलिस थाना है। इतना ही नहीं कई आला अधिकारियों से लेकर सेशन जज का घर भी दूर नहीं है। राहत की खबर यह है कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी सब कुछ सही सलामत बताया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब कई बैंक एक साथ होने के साथ -साथ वी आई पी इलाका होने के बावजूद हरकत सीसीटीवी में कैद नहीं हुई ,यहां सीसीटीवी का इंतजाम नहीं किया गया था। खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

यह भी पढ़े

Web Title-Allahabad bank robbery attempt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: allahabad bank robbery attempt in nuh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved